बिना त्रुटि तय समय पर पूर्ण करें मूल्यांकन प्रक्रिया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिना त्रुटि के तय समय पर मूल्यांकन कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि कर्मियों को पूरी गंभीरता के साथ मूल्यांकन का कार्य पूर्ण करना चाहिए।
मंगलवार को विनोद प्रसाद सिमल्टी ने राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार स्थित परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। कहा कि केंद्र में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन कार्य में नियुक्त सभी परीक्षकों को बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। सभी परीक्षक मूल्यांकन प्रक्रिया में शुचिता का ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि बिना किसी त्रुटि के तय समय चार अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मूल्यांकन केंद्र में डाटा पंचिंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। इस मौके पर पर्यवेक्षक व राइंका सुखरो के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रावत, उप नियंत्रक व राइंका कोटद्वार के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत, डा. पद्मेश बुड़ाकोटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *