कंप्यूटर बाबा ने भाजपा को महंगाई के मुद्दे पर घेरा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस के स्टार प्रचारक कंप्यूटर बाबा ने भाजपा को महंगाई के मुद्दे पर घेरा। कहा कि केंद्र सरकार के बनने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। कहा कि प्रदेश में सरकार ने सिर्फ सीएम बदलने का काम किया।
बुधवार को पौड़ी पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री कंप्यूटर बाबा ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में सिर्फ मुख्यमंत्रियों को बदलने का कार्य किया। प्रदेश सरकार ने एक भी विकास का कार्य नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *