आर्मी पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर लैब व स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में शनिवार को नए कंप्यूटर लैब व स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया गया। यह आधुनिक कंप्यूटर लैब आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल से सुसज्जित क्लासरूम रोटरी क्लब के सौजन्य से स्थापित किए गए हैं।
स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन रोटरी क्लब के विनय खेतावत, विकास गोयल, किशोर बंग ने किया। तत्पश्चात कंप्यूटर लैब का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम, कमांडेंट जीआरआरआरसी ने किया। विद्यालय के चेयरमैन के विशेष प्रयासों एवं मार्गदर्शन से यह तकनीकी उन्नयन संभव हो सका है। इस महत्वपूर्ण तकनीकी सुविधा से विद्यार्थियों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। ऑडियो-विजुअल शिक्षण के माध्यम से छात्रों को आधुनिक एवं रोचक तरीकों से ज्ञान प्राप्त होगा। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंदरियाल ने विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय के चेयरमैन, रोटरी क्लब एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *