युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर जताई चिंता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : गढ़वाल विवि के सामुदायिक भवन में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश चमोली ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और सोशल मीडिया की लत पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई 35 कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सरिता उनियाल, डॉ. जसपाल खत्री, संरक्षक प्रो. मोहन पंवार, प्रो. राकेश कुंवर, संयोजक बीरबल सिंह चौहान एवं संदीप राणा ने किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. जसपाल खत्री ने आगामी समय के लिए पंच परिवर्तन-पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य को अपनाने पर बल दिया। महिला वक्ता डॉ. सरिता उनियाल ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर आरती भंडारी, प्रो. मंजुला राणा, प्रदीप राणा, अक्षितेश नैथानी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *