राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद में जताई जलवायु परिवर्तन पर चिंता

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के सीनेट हॉल में मंगलवार को राष्ट्रीय पर्यावरण यूथ पार्लियामेंट 2022 का आयोजन किया गया। इस मौके पर मानव पर जलवायु का प्रभाव और आगे का रास्ता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में चैतन्य, दिव्या नेगी, नीलम बत्र्वाल, महर अंसारी, बीरेंद्र सिंह, किरन व शेखर नेगी का चयन 23 जनवरी को होने वाली जोनल स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ। गढ़वाल केंद्रीय विवि में राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद-2022 के नोडल अधिकारी डा. राकेश नेगी ने कहा कि यह युवा संसद-2022 पूरे देश में विश्वविद्यालय स्तर पर 20 जनवरी तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का जोनल सेंटर गुरु धाशी विश्वविद्यालय सागर में होगा। 27 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय युवा संसद भारतीय संसद भवन केंद्रीय कक्ष नई दिल्ली में होगी। डॉ. नेगी ने कहा कि यह हमारे छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है कि वे इसमें प्रतिभाग करके राष्ट्रीय स्तर तक जा सकते हैं। मौके प्रो. रामानंद गैरोला, प्रो. राकेश सिंह कुंवर, डॉ. जय प्रकाश भट्ट बतौर निर्णायक की भूमिका में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *