सहायक वन कर्मचारी संघ का अधिवेशन संपन्न

Spread the love

चमोली। विकासखंड के गौचर नगर पालिका सभागार में चमोली-रुद्रप्रयाग के सहायक वन कर्मचारी संघ का अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें कर्मियों ने समस्याओं पर चर्चा करते हुए कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रकाश सिंह नेगी को अध्यक्ष चुना गया। रविवार को आयोजित अधिवेशन में कर्मियों ने कहा कि ग्रेड पे में संशोधन की मांग लगातार उठाई जा रही है। लेकिन सरकार और विभाग के उच्चाधिकारी मामले में कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं पुरानी पेंशन योजना, एसीपी का लाभ सहित अन्य मांगों के लिए भी एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष इंद्रमोहन कोठारी के पर्यवेक्षण में हुए चुनावों में प्रकाश सिंह नेगी को, वीरेंद्र सिंह रौंथाण को महामंत्री चुना गया। जबकि बुद्घिबल्लभ जोशी को कोषाध्यक्ष, ममता कनवासी और देवेंद्र सिंह को उपाधयक्ष, जीएस बिष्ट और मनोज उनियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अधिवेशन में संघ के पूर्व अध्यक्ष बादर सिंह एवं महामंत्री किशोर नैनवाल ने संघ द्वारा किए गए कार्यों का विवरण रखा। इस अवसर पर खीमानंद खंडूड़ी, विजेंद्र कठैत, हनुमंत बिष्ट, देवी प्रसाद गैरोला, संजय थपलियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *