राधे लाल के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट से जुड़े शिक्षाविद मनवर लाल भारती के बड़े भाई राधे लाल का 63 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही ट्रस्ट के सदस्यों में दुख की लहर दौड़ पड़ी।
निधन पर आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन पैतृक गांव गुनाऊ, रुद्रप्रयाग में हुआ। दिल्ली सरकार में शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद जन्मभूमि से लगाव होने के कारण वे गांव में ही रह रहे थे। कहा कि पूर्व शिक्षा अधिकारी होने के नाते वे निर्धन छात्र-छात्राओं में शिक्षा के विस्तार के लिए कार्य कर रहे थे। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में ट्रस्ट संरक्षक चक्रधर शर्मा, अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य, महासचिव सेनि. कैप्टन पीएल खंतवाल, महेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज, सतीश कुमार और समाज सेवी सत्यप्रकाश थपलियाल सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *