उक्रांद नेता व राज्य आंदोलनकारी हरीश के निधन पर किया शोक व्यक्त

Spread the love

बागेश्वर। उक्रांद के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी हरीश पाठक का निधन हो गया है। वह 55 वर्ष के थे। उनके निधन पर उनके पैतृक गांव दशौली में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य आंदोलनकारी और उक्रांद ने शोक सभा आयोजित की और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्य आंदोलनकारी हेम पंत ने कहा कि उत्तराखंड के एक सच्चा आंदोलनकारी खो दिया है। उक्रांद को भी झटका लगा है। उत्तराखंड के हितलाभों से जुड़े सवालों और गैरसैंण राजधानी के लिए वह निरंतर संघर्षरत रहे। उनके निधन से सभी स्तब्ध हैं। कम उम्र में उनका एकाएक चला जाना समझ से परे हैं। गैरसैंण राजधानी के लिए एकजुट संघर्ष ही उनको सच्ची श्रद्घांजलि होगी। वहीं, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने कहा कि पाठक ने उक्रांद से कपकोट विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। आयोजित शोकसभा में उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मेहमान सिंह, कैलाश जोशी, पितांबर जोशी, केवल आनंद जोशी, दिलीप सिंह, केशर सिंह आदि आदि मौजूद थे। इधर, उक्रांद के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट ने कहा कि पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है। उनके असमायिक निधन पर एनबी भट्ट, रमेश षक, पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जामंत्री राजेंद्र टंगड़िया आदि ने गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *