जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह पटवाल के आकस्मिक निधन पर कार्यकर्ताओं, पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।
बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतक आत्मा की शांति की कामना की। शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने कहा कि स्वर्गीय पटवाल कांग्रेस के एक महत्वपूर्ण स्तम्भ थे, वह कई सालों तक अपनी पंचायत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उनके सेवाभाव को जनता सदैव याद करती रहेगी। इस दु:ख की घड़ी में कांग्रेस सेवादल परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। तेजपाल पटवाल के निधन पर सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, विनोद रावत, वीरेंद्र रावत, प्रेम सिंह पयाल, श्रीधर बेदवाल, बृजेंद्र रावत, शुभलोक रावत, प्रताप सिंह टम्टा, महेश शाह, अतुल नेगी शोक जताया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि तेजपाल सिंह पटवाल कांग्रेस के जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। वे पदमपुर मोटाढांक के ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य भी रहे है। उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य भी किये है। उन्होंने कहा कि तेजपाल सिंह पटवाल के आकस्मिक निधन से कांग्रेस ने एक कर्मठ एवं ईमानदार कार्यकर्ता खो दिया है। जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।