कांग्रेस नेता के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार
। विकासखंड रिखणीखाल के पिपलसारी निवासी एवं कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता बालम सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बालम सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रेस को जारी शोक संदेश में कहा कि बालम सिंह रावत एक मिलनसार एवं मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनकी कांग्रेस पार्टी के प्रति अपार निष्ठा थी। उन्होंने कहा कि बालम सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी और रिखणीखाल क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *