भंडारी के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
क्षत्रिय समिति के सचिव और पौड़ी बचाओं समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भंडारी के निधन को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उच्चशिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल की अपूर्णीय क्षति बताया। भंडारी लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र से जुडे हुए थे। शोक व्यक्त करने वालों में सांसद प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह रावत, भाजपा मीडिया प्रभारी संगीता रावत, नागरिक कल्याण मंच के गबर सिंह नेगी, गिरीश चंद्र सिंह रावत, आशुतोष नेगी, विनोद भण्डारी, धीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका विजयलक्ष्मी रावत, भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत, क्षत्रिय समिति के मोहन सिंह रावत ,पूरण सिंह रावत, डॉ. विनोद नेगी, डॉ. यधुवीर सिंह रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *