चंदोला के निधन पर जताया शोक

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : भाकपा (माले) की राज्य कमेटी के सदस्य और ट्रेड यूनियन संगठन एक्टू के प्रदेश उपाध्यक्ष केपी. चंदोला के निधन पर डालमिया धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। फेफड़े संबंधी दिक्कतों से जूझने के बाद 73 वर्ष की उम्र में बीते 15 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।
श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी अनिल स्वामी ने बताया कि चंदोला सौम्य स्वभाव के धनी थे, वे हमेशा समाज के लिए संघर्षरत रहे। साथ ही प्रोफेसर आरसी. डिमरी ने कहा कि चंदोला का जाना एक अपूर्णीय क्षति है। जन संस्कृति मंच के योगेंद्र कांडपाल ने कहा कि चंदोला हमेशा से मजदूरों के आंदोलनों में बड़ी सक्रियता के साथ जुड़े रहते थे। श्रद्धांजलि सभा में एसयूसी आई के मुकेश सेमवाल, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोबिन असवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली, आइसा नेता अतुल सती, समरवीर रावत, रितिक राणा, प्रियंका खत्री, आशुतोष नेगी, सौरभ पंवार, हिमांशी नौटियाल, राजीव सहित अन्य लोग मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *