जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय इंटर कालेज में नियुक्त हिंदी प्रवक्ता नेत्रपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
शुक्रवार को आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि बुधवार को होली के दिन सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर उनकी असमय मौत हो गई थी। वे नजीबाबाद स्थित सत्यविहार कॉलोनी में रहते थे। विद्यालय के लिए दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। कहा कि उनका निधन विद्यालय के लिए अपूर्णीय क्षति है। शोक व्यक्त करने में राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, मंडल मंत्री मनमोहन चौहान, जिला अध्यक्ष भवान नेगी, जिला मंत्री बिजेंद्र बिष्ट, ब्लॉक मंत्री दुगड्डा संजय रावत, प्रधानाचार्य नागेंद्र चौहान, डॉ. पदमेश बुडाकोटी, अनूप नेगी, मुकेश रावत, दीपक नौटियाल, डबल सिंह रावत, सिताँशु कुकशाल, उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट, प्रांतीय प्रवक्ता कैलाश थपलियाल, जिलाध्यक्ष भारत बिष्ट आदि शामिल रहे।