कांग्रेसी नेता के निधन पर जताया शोक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कमलेश्वर बगवान निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव सिंह रावत (74) के आकस्मिक निधन होने पर क्षेत्रीय लोगों, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। इस दौरान लोगों ने कहा कि रावत ने सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा का रास्ता चुना। उनके निधन पर पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, लाल सिंह नेगी, भूपेंद्र पुण्डीर, संजय फौजी, विनोद मैठाणी, शिव लाल, भगत सिंह डागर, सुधांशु नौडियाल, मीना रावत, बसन्ती जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *