डा. प्यारेलाल कंडवाल के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रीन पल्स सोसाइटी की तरफ से शोकसभा में ग्रीन पल्स सोसाइटी की उपाध्यक्ष प्रणिता कंडवाल के ससुर डा. प्यारेलाल कंडवाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में बताया गया कि डा. प्यारे लाल कंडवाल विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उनके निधन से समाज को बड़ी क्षति हुई है। कहा कि किशनपुरी निवासी डा. प्यारेलाल कंडवाल उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। वे जरूरतमंदों को नि:शुल्क इलाज भी करते रहते थे। इस मौके पर संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश जोशी, सचिव प्रशांत कुकरेती, सह सचिव मोहित कंडवाल, राजेन्द्र रावत, अरुण पांथरी, डा. मोहन कुकरेती, संजय जोशी, ऋतुराज रावत, अजय खंतवाल, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *