संजयपाल सिंह रावत के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर कालाबड़ में आयोजित शोक सभा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पौड़ी विभाग के कार्यवाह संजयपाल सिंह रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
आयोजित शोक सभा में सदस्यों ने संजयपाल सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि संजय बचपन से ही स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। उन्होंने अनेक दायित्वों का निर्वहन किया। अब वह जिले में संघ के कार्य को गति देने का कार्य कर रहे थे। सामाजिक हितों को लेकर भी वह लगातार संघर्ष करते रहते थे। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, विपिन कैंथोला, डा. शैलेंद्र, राहुल, अरविंद दुदपुड़ी, चंदन, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *