वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद सिंह कंडारी (82) के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने गहरा दु:ख जताया है। बुधवार को अल्केश्वर घाट पर उनकी अन्त्येष्टि की गई। इस दौरान लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। शोक जताने वालों में दु:ख व्यक्त करने वालों में पूर्व शिक्षा एवं पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, कांग्रेस कीर्तिनगर ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, पीसीसी मोहनानंद डोभाल, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश बिष्ट, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, वाईएस पंवार, जीत सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *