शकुंतला चौहान के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस शिविर कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्व. शकुंतला चौहान का पार्टी के लिए समर्पण व सेवा भावना सभी के लिए प्रेरणादाई है। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर होने वाले कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता को हमेशा याद किया जायेगा। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, पूरण सिंह रावत, नईम अहमद, अमित नेगी, विपिन डोबरियाल, गुड्डू सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह रावत, ओम प्रकाश कोटला, अंजू पुंडीर, शूरवीर सिंह खेतवाल, रेशमा छाबड़ा और मौ. स्वाले आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *