सुभदा देवी पांथरी के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट ने डा. नंदकिशोर ढौंडियाल की बुआ 94 वर्षीय सुभदा देवी पांथरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दौरान सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों की पदमपुर सुखरौ स्थित ट्रस्ट कार्यालय में हुई बैठक में शोक व्यक्त किया गया। समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि स्व. सुभदा पांथरी के अंदर बचपन से ही समाजसेवा व धार्मिकता के बीज अंकुरित हो गए थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई निर्धन बच्चों को सहयोग दिया व उनका मार्गदर्शन किया। शोक सभा में ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य, संरक्षक चक्रधर शर्मा, कै. पीएल खंतवाल, डॉ. मनोरमा ढौंडियाल, शूरबीर खेतवाल, चंद्रप्रकाश नैथानी, श्यामप्रसाद कोटनाला, सुभाष पांथरी, जगदीश प्रसाद भारद्वाज, पूरण चन्द्र ढौंडियाल, मंजुल ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *