आचरण पुस्तक का किया विमोचन, शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

Spread the love

ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से आयाजित किया गया कार्यक्रम
संवाद सहयोगी, कोटद्वार
ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से स्व.लक्ष्मी दत्त जोशी की लिखी पुस्तक‘आचरण’ का भी विमोचन किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
सुरेंद्र लाल आर्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि योगेश पांथरी ने कहा कि हमें एकजुट होकर समाज हित में अपना योगदान देना चाहिए। विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने कहा कि कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली शिक्षिका रोशनी नैथानी व ममता भंडारी को सम्मानित किया गया। कहा कि मंच का मुख्य उद्देश्य समाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे लोगों को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर डा.नागेंद्र ध्यानी, डा.दिलवर बेबनी, डा. एनके ढौंडियाल, महेंद्र अग्रवाल, पीएल खंतवाल, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, राजेंद्र जजेडी, शंकर दत्त गौड़, डा.विनोद, ललन बुड़ाकोटी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश नैथानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *