जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार ने वन संगठन के प्रभागीय चुनाव की अधिसूचना नियमानुसार जारी करने की मांग की है। कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता दिखाई जानी चाहिए।
इस संबंध में उन्होंने क्षेत्रीय मंत्री कर्मचारी संगठन सोहनलाल जखमोला को ज्ञापन भेजा। बताया कि प्रभागीय कमेटियों का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। बताया कि चुनाव से पूर्व अब तक पदाधिकारियों ने कोई भी लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया है। साथ ही चुनाव अधिकारी की भी नियुक्ति नहीं की गई है। कहा कि चुनाव प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संपन्न करवाने के लिए नियमों का ध्यान दिया जाना चाहिए।