किसान गोष्ठी का आयोजन किया

Spread the love

नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ओखलकांडा मल्ला, ओखलकांडा तल्ला व क्वेदल के किसानों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने किसानों की समस्या सुनी। कहा केंद्र सरकार ने किसानों के हित में नया किसान एक्ट पास किया है, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। वर्तमान समय में किसान अपनी उपज को एक राष्ट्र एक बाजार के माध्यम से किसी भी राज्य में बिना किसी शुल्क के विक्रय कर सकते हैं। किसान पंजीकरण गोष्ठी में 252 किसानों के परिचय कार्ड बनाए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने ओखलकांडा तल्ला कनाला बगौर मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति के लिए सांसद अजय भट्ट एवं मंडी अध्यक्ष मनोज साह का आभार व्यक्त किया। मंडी अध्यक्ष ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मार्ग निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू करने हेतु निर्देश दिए। किसानों से बिना किसी ब्याज के किसान ऋण लेने को कहा। वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंह महरा, प्रधान कमलेश सिंह बोरा, प्रधान सुनील कुमार, खीम सिंह बिष्ट, यशवंत सिंह बोरा, मदन सिंह बोहरा, कुंदन सिंह बोहरा, दीवान सिंह बोहरा, महेंद्र सिंह बिष्ट, बिशन सिंह बोहरा, धरम सिंह बोरा, राजेन्द्र पलड़िया, पूरन नैनवाल, देवेंद्र बोरा, बिशन सिंह बोरा, महेंद्र सिंह बर्गली समेत सैकेडों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *