गोविंदगढ़ में कार खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में संघर्ष

Spread the love

देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र के गोविंदगढ़ में पुरानी रंजिश और कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर बुधवार को क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि एक पक्ष से सुखमीत सिंह ने आरोप लगाया है कि जब वह जिम जा रहे थे, तब जगीर सिंह, टिंकू, रिंकू और अवतार सिंह ने उसे रोककर गाली-गलौज की और हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और ईंटों से सुखमीत, उसके भाई प्रेम सिंह और घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष से जगीर सिंह ने पुलिस को बताया कि विवाद पड़ोसी गुरबख्श के घर के बाहर कार खड़ी करने से शुरू हुआ। कार हटाने के लिए कहने पर गुरबख्श, उसके बेटे गुड्डू, प्रेम, सूरज और संदीप ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए भाई को भी रॉड मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाकर नामजद आरोपियों के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *