मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष

Spread the love

रुड़की। मिर्जापुर सादात गांव में चाउमीन की ठेली पर दो बच्चों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच आधे घंटे तक जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दोनों तरफ के 10 से अधिक लोग घायल हुऎ हैं। पुलिस दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। मंगलवार शाम खानपुर थाने के मिर्जापुर सादात गांव में कुछ युवक और किशोर ठेली पर खड़े होकर चाउमीन खा रहे थे। इस दौरान छोटा पुत्र प्रेम सिंह और मन्नू पुत्र अशोक कुमार के बीच किसी बात पर कहासुनी और हाथापाई हो गई। आरोप है कि बाद में दोनों के परिवार के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे के साथ भिड़ गए। साथ ही उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इस संघर्ष में एक पक्ष के मन्नू, अशोक कुमार, ऊषा देवी और दूसरी तरफ से धर्मेंद्र, जय कुमार, पवन, टिंकू, सुमन, पूनम और ममता को चोट लगी है। गांव के लोगों ने बामुश्किल उनके झगड़े को शांत कराया। बाद में सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के बाद ऊषा, अशोक टिंकू और पूनम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस एक पक्ष के अशोक की तरफ से छोटा, उसके भाई जय कुमार, धमेंद्र के अलावा टिंकू पुत्र दिलीप, मिंटू पुत्र राम सिंह, अर्जुन पुत्र राज बल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दुसरी तरफ से धर्मेंद्र की तहरीर पर गौतम, रवि, राहुल पुत्र गण मांगेराम, भोला, मांगेराम पुत्रगण नंदा, विजय पुत्र भोला और मन्नू पुत्र अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसओ खानपुर दिगपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *