कुलसचिव समेत 11 कार्मिकों को दी गई बधाई

Spread the love

रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय में कुलसचिव समेत 11 कार्मिकों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्षों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में विवि के कुलसचिव व विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के प्राध्यापक ड़अनिल कुमार शुक्ला, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण वीरेन्द्र सिंह पंवार, कुलसचिव कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कौशल कुमार, प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी आरपी जोशी, षि महाविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी समानंद, सुरक्षा विभाग में सुरक्षा जमादार प्रताप सिंह, मत्स्य महाविद्यालय में फिशरमैन देवनारायण, सामान्य खण्ड में कारपेंटर जयकरन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पत्रवाहक बालदेव यादव और प्रौद्योगिक महाविद्यालय में स्वच्छक छोटे लाल रहे। इस दौरान सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को विवि के कुलपति ड़ मनमोहन सिंह चौहान न शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *