Uncategorized

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की स्थानीय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का श्री राधा ष्ण धाम पहुंचने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व गंगाजली तथा स्मृतिचिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि गुटबाजी किसी भी सूरत मे बर्दास्त नहीं की जायेगी और आने वाले विधान सभा चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि प्रदेश मे प्रत्येक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। देश व प्रदेश मे बेरोजगारी चरम पर है और भाजपा युवाओं के साथ छलावा कर रही है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करने वाली पार्टी है। प्रदेश मे चिकित्सा, शिक्षा जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल हो चुकी है। जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की है। किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व मे प्रदेश मे कांग्रेस मजबूत होंगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी। कुंभ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पैसे की बर्बादी कर कुम्भ क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर कुम्भ कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराएंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी को स्थानीय समस्याओं व कांग्रेस की गुटबाजी से भी अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुटबाजी के कारण कांग्रेस कमजोर हो रही है। चुनाव मे जितने की क्षमता रखने वाले व स्थानीय लोगों से संपर्क वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाए तो कांग्रेस का हरिद्वार से बनवास समान्त होगा। इस मौके पर विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रदेश सचिव पूनम भगत, पार्षद महावीर वशिष्ठ, मनोज महंत, विकास चौधरी, महेंद्र अरोड़ा, बलराम राठौड़, हरीश शेरी, त्रिपाल शर्मा, अनिल भास्कर, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, नईम कुरैशी, चौधरी संसार सिंह, राहुल चौधरी, रफी खां, राजीव पाराशर, किरणपाल बाल्मीकि, जितेन्द्र विद्याकुल, निशा शर्मा, रामविशाल देव, राजीव चौधरी, हिमांशु बहुगुणा, जगत सिंह रावत, विकास राजपूत, रवि बहादुर, तरुण व्यास, बलराम गिरि कड़क, मधुकांत गिरि, शिवम गिरि, प्रकाश भट्ट, चौधरी बलजीत सिंह, आकाश भाटी, राजेन्द्र कुमार, ओम मलिक, बलराज सिंह, नीरव साहू, पवन शर्मा आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!