गैरसैंण में हुए लाठी चार्ज पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, सीएम से मांगा इस्तीफा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
गैरसैंण में महिलाओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र रावत को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
मंगलवार को पौड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार जनता का शोषण कर रही है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी, नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। सरकार के इशारों पर पुलिस ने सड़क चौड़ीकरण की मांग के लिए आंदोलित महिलाओं व बुजुर्गों पर लाठी चार्ज की है। भाजपा के शासन में आम जनता की आवाज पुलिस की लाठी से दबाई जा रही है। सरकार केवल उद्योगपतियों के इशारों पर कार्य कर रही है। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री वीर प्रताप सिंह आर्य, सुनील लिंगवाल, नीलम रावत, संजना गुजराल, नितिन बिष्ट, मुकेश बिष्ट, यद्धुवीर सिंह रावत, गौरव सागर, आस्कर रावत, राहत हुसैन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *