सीएम के पुतले को लेकर कांग्रेस व पुलिस में हुई छीना-झपटी

Spread the love

दहन के लिए लाए गए पुतले पर सीएम का नाम लिखने पर एतराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर जताया रोष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से नाराज कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान जैसे ही कांग्रेसी पुतले को लेकर झंडाचौक में पहुंचे। पुलिस पुतले पर मुख्यमंत्री का नाम लिखे होने पर एतराज जताने लगी। जिसके बाद कांग्रेस व पुलिस के बीच पुतले को लेकर छीना-झपटी भी हुई।
शनिवार को महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण रावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत व पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता झंडाचौक में पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने लगे। इसी दौरान वहां खड़ी पुलिस पुतले को छीनने के लिए आ गई। काफी देर तक पुलिस व कांग्रेसियों के बीच पुतले को लेकर छीना-झपटी होती रही। लेकिन, अंत में कांग्रेस ने पुलिस ने पुतला छीनकर उसका दहन कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अंकिता के आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। मृतका के स्वजनों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है। इस मौके पर महावीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, बृजपाल सिंह, हेमचंद्र पंवार, सुदर्शन रावत, राकेश शर्मा, सुनील सेमवाल, सुनीता रावत, सुनीता बिष्ट, हिमांशू बहुखंडी, उपेंद्र सिंह, चंद्रमोहन रावत, प्रकाश लखेड़ा, दान सिंह रावत, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, ताजबर सिंह, नंदन सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *