गांधी परिवार पर हुई टिप्पणी से कांग्रेस नाराज, किया पुतला दहन

Spread the love

बागेश्वर। बढ़ती महंगाई तथा गांधी परिवार पर भाजपा के मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार, मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। मंत्रियों को अनर्गल बयानबाजी से बाज आने की नसीहत दी। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने गांधी परिवार पर अनर्गल बयानबाजी की है। इस तरह की बयानबाजी कांग्रेस सहन नहीं करेगी। उन्होंने जोशी से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की है। इसके अलावा महंगाई पर सरकार को घेरा। वक्ताओं का कहना है कि आज गैस सिलेंडर से लेकर रोजमर्रा की चीजे चार गुनी बढ़ गई है। इसे कम करने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इसके बाद कांग्रेसियों ने गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश सरका का पुतला दहन किया। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, भीम कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *