अग्निपथ योजना पर युवाओं को बरगला रही कांग्रेस : बघेल

Spread the love

 

नैनीताल। केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल सोमवार को नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का विरोध युवा नहीं, बल्कि कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस ने इस योजना को लेकर युवाओं को बरगलाने का काम किया है। इस कारण युवा योजना की गहराई को समझे बिना आंदोलन कर रहे हैं। नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बघेल ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं को सेना की परंपरा से जोड़ेगी। चार साल के बाद जब युवा सेना से बाहर आएंगे तो ज्यादा अनुशासित व कर्मठ होंगे। उनके पास नई तकनीक का ज्ञान होगा, जिससे वह जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार भी अग्निवीरों के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर चुकी है। कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से देश नित नए कीर्तिमान टू रहा है। देश में कई पुराने कानूनों को रद किया गया है। लोगों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है। पुराने कानूनों को हटाकर वर्तमान जरूरत के अनुसार नए कानून बनाने की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री मंगलवार सुबह नैनीताल फ्लैट्स मैदान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *