कांग्रेस-भाजपा ने उत्तराखंड की जनता को छला रू मोहनिया

Spread the love

चम्पावत। आम आदमी पार्टी ने लोहाघाट नगर में शंखनाद रैली के माध्यम से लोगों को परिवर्तन का संदेश दिया। इस दौरान आयोजित जनसभा में पार्टी ने स्वास्थ्य, पानी, रोजगार, पलायन और शिक्षा पर जोर दिया। रामलीला मैदान में विधान सभा प्रभारी राजेश बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों को आप पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। आयोजित जनसभा में प्रदेश प्रभारी और दिल्ली संगम बिहार के विधायक दिनेश मोहनियां ने कहा कि उत्तराखंड में लोगों के पास अब तक कोई विकल्प नहीं था। ऐसे में लोग एक बार कांग्रेस को एक बार भाजपा को चुनते थे। जनता दोनों पार्टियों से नाराज है। अब आम आदमी पार्टी ने जाति धर्म आदि से हटकर सूबे में आकर जीवन से जुड़े मुद्दों पर बात की है। वह पांच बेसिक मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। प्रदेश में रोजगार, स्वास्थ्य, पानी, शिक्षा, बिजली पर फोकस किया जा रहा है। मोहनियां ने कहा कि दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने जो काम किए हैं वह उत्तराखंड में किए जाएंगे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली में अरविंद केजरीवाल, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर संगठन मंत्री विपिन पुनेठा, उपाध्यक्ष बीना कनौजिया, राहुल सती, तुलसी बिष्ट, विक्रम कठायत, सरताज बिष्ट, गौरव फत्र्याल, पवन कुमार, रवि चतुर्वेदी, गंगा देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *