कर्मचारियों पर एस्मा लागू करने के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

Spread the love

अल्मोड़ा(। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों पर एस्मा लागू किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनाकर कर्मचारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, नारायण दत्त पांडे, तारा चंद्र साह, जया जोशी, गीता मेहरा, किरण आर्या, आनंद बिष्ट, अंबी राम आर्या, गोविंद लाल, निज़ाम कुरैशी, हर्ष कनवाल, चंदन भोज, भैरव गोस्वामी, आसुतोष कनवाल, बी. के. पांडे, गोविंद मेहरा, दिनेश पिल्कवाल, हेम तिवारी, वकुल साह, नवाज़ खान, रविंद्र टम्टा, दीपेश कांडपाल, शुभम जोशी, आंशु गोस्वामी, विश्वास टम्टा, मनोज बिष्ट, परितोष जोशी (सेवादल) और गोपाल भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *