कांग्रेस ने पाकिस्तान का पुतला जलाया, सीजफायर उल्लघंन की आलोचना

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की अनदेखी करने पर उसकी कड़ी आलोचना की व पाक सरकार का पुतला जलाया। कहा कि पाक को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। जिससे वह फिर से भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत न कर सके। रविवार को कांग्रेसियों ने यहां पाक का पुतला जलाया। इस दौरान शनिवार रात 8 बजे पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने की कायराना हरकतों की नगर कांग्रेस व युवा कांग्रेस कमेटी ने कड़ी निंदा की ।प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार व भारतीय सेना का समर्थन व सम्मान करने की बात कही। उन्होंने सरकार से पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की अपील की है । नगर कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने यहां नगर के मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अनिल बिष्ट ,महासचिव पारस धानिक, यूथ उपाध्यक्ष पवन बोरा, नीरज मेहरा, परवेज आलम, कुंदन बोरा,किशोर कुमार, बहादुर राम, जगदीश कुमार आदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *