कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार के मंत्री जोशी का पुतला

Spread the love

बागेश्वर। जिला कांग्रेस ने भाजपा के मंत्री गणेश जोशी पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगया है। नाराज कार्यकतिार्ओं ने जोशी के पुतले का दहन किया। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि बेजुंवा को लाठी से मारने वाले जुवां वालों को नसीहत दे रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर जोशी अपनी मर्यादा भूल रहे हैं। जिसे कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री जोशी ने दूसरी बार कांग्रेस पर अनर्गल बयानबाजी की है। जिसकी कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर मंत्री अनुशासनहीन हो गए हैं, जबकि उनकी पार्टी खुद को सबसे बड़ा अनुशासित पार्टी बताजी है। ऐसे बड़बोले नेताओं को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने जोशी अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की है। इस दौरान सुरेश गड़िया, गोकुल परिहार, कुंदन सिंह, किशन गिरी, देंव्रद सिंह परिहार, ललित बिष्ट, राजेंद्र टंगड़िया, मुन पांडे, प्रमोद जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *