कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

Spread the love

हेलीकॉप्टर हादसे पर विवादित बयान देने का लगाया आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीते दिनों केदारनाथ में गौरीकुंड के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने हेली संचालन के लिए कड़े नियम बनाने की भी मांग उठाते हुए भाजपा के पदाधिकारियों के विवादित बयानबाजी पर भी रोक लगाने की मांग की।
मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि बीते दिनों केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। कहा कि हादसे के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विवादित बयान दिया। जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। आरोप लगाया कि सरकार की हीलाहवाली से हेली हादसे हादसे हो रहे है। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, उपाध्यक्ष यशोदा नेगी, सुंदरलाल मुयाल, जिला अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष राहत हुसैन, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष श्रीकांत, नगर सचिव अनूप सिंह शबाना आजमी, वीरेंद्र रावत, अनिल कुमार, सर्वेश्वर, उपेंद्र रावत, हिमांशु गुप्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *