अल्मोड़ा में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love

अल्मोड़ा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पुलिस टीम भेजने के मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश छाया हुआ है। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अल्मोड़ा के चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुड्डू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आयी है, तब से वह लगातार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। कहा कि आज देश की कानून व्यवस्था, महिलाओं के अधिकार पर प्रहार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर बोलने पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दबाव बनाने का त्य मोदी सरकार कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार आज देश की संवैधानिक शक्तियों को चोट पहुंचाने का काम कर रही है। आम व्यक्ति से लेकर जनता से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का कार्य करके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चोट पहुंचाकर मोदी सरकार हिटलरशाही रवैये पर उतारू हो चुकी है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, मनोज बिष्ट, रोहन कुमार आर्य, निर्मल रावत, गोविंद प्रसाद, अमित बिष्ट, नितिन रावत, दिनेश आर्य, अजय कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, सोनू राठौर, परितोष जोशी, संजू सिंह, दीपेश कांडपाल, बालष्ण पांडे, एनडी पांडे, जया जोशी, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, राजेंद्र प्रसाद, हिमांशु मेहता, मनोज सनवाल, प्रदीप बिष्ट, मोहन सिंह देवली, राधा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *