मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
गुरुवार को पौड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पौड़ी में कांग्रेसियों ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर रही है जिससे आम लोगों को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कांग्रेस के समय में जो गैस सिलेंडर 465 का था वह आज 1150 से भी ज्यादा का हो गया है। सरकार द्वारा वाणिज्यक सिलेन्डर में भी 350 की भारी बढ़ोत्तरी की गई है। जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रदर्शन करने वालों में श्रीकांत, वीर प्रताप, भरत सिंह, युद्धवीर सिंह, उपेंद्र, रेखा भंडारी, भगवती देवी, भूपेंद्र टम्टा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *