मुनस्यारी में कांग्रेस ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

Spread the love

पिथौरागढ़।ाषिकेश में एक स्थानीय युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने के विरोध में यहां कांग्रेस ने वित्त मंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान लोगों ने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। बुधवार को कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा सरकार अपनी तानाशाही में उतर आई है। सत्ता के नशे में चूर होकर मंत्री अब सरेआम मारपीट कर रहे हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे आमजन मानस काफी परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को हटाने की मांग की। इस दौरान ब्लक अध्यक्ष ईश्वर कोरंगा, सेवा दल अध्यक्ष सुन्दर जौहरी, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरी नरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश भाकुनी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दान सिंह बगरी, देवेंद्र चुलकोटिया, सुरेंद्र पाना, कल्याण राम, दीपक मेहता, चंचल सिंह व अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *