श्रीनगर में कांग्रेस ने मंत्री का पुतला फूंका, सीएम से की बर्खास्त करने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गोला पार्क में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में बैठे मंत्री द्वारा सरेआम एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही है। उन्होंने इसे अशोभनीय बताते हुए इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी एवं नव नियुक्त अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कहा कि प्रेमचंद्र अग्रवाल पूर्व में विधानसभा स्पीकर व वर्तमान में कैबिनेट मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर हैं। लेकिर उन्होंने अपने स्टाफ के साथ बीच सड़क में एक निर्दोष व्यक्ति के साथ मारपीट कर प्रदेश में अराजकता के माहौल की पोल खोली है। कहा ऐसी निरंकुश बेलगाम सरकार व उसके मंत्री के द्वारा पद की गरिमा को भी नहीं देखा गया। विरोध स्वरूप उन्होंने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने व मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर सुमन आनन्द, विनोद मैठाणी, सुरेन्द्र सिंह भंडारी, जगमोहन सिंह रावत, सुशील नेगी, संजय कुमार फौजी, शिव सिंह रावत, टेकेश्वर बिष्ट, भगत डागर, यशीष रावत, विपिन रावत, शिवकांत कण्डारी, अमित धनाई, सूरज नेगी, मोहित राणा, अनुराग घिल्डियाल, सुधांशु नौडियाल, नवीन पुण्डीर, जगमोहन सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह धनाई, चन्द्र सिंह नेगी, मुकेश अग्रवाल, संजय, विजय रावल, यामीन अंसारी, शेरु आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *