कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रशासन की नाकामी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। कहा कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है।
बुधवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पंचायत चुनावों में पुलिस व प्रशासन के संरक्षण में अराजक तत्वों द्वारा सरेआम लोकतंत्र की हत्या का घृणित खेल खेला गया। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर वीरप्रताप सिंह, उपेंद्र रावत, तस्लीम जावेद, अनिल कुमार, अनूप कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *