कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर अर्नगल टिप्पणी कर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा भाजपा हमेशा से ही महिला विरोधी पार्टी रही है। उनके नेता आए दिन महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तिलढुकरी में एकत्र हुए और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला जलाया। महर ने कहा देवभूमि की महिलाओं का भाजपा बार-बार अपमान कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने यहां की महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी कर भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सार्वजनिक किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा के नेताओं की महिला विरोधी मानसिकता के चलते यहां की महिलाओं को अपमानित होना पड़ा है। पार्टी भी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनको बचा रही है, जो अच्टे समाज के लिए घातक है। जबकि खुद को महिलाओं की हितैषी कहने वाली भाजपा को ऐसे नेताओं को पार्टी से बर्खाश्त करना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा प्रदेश प्रभारी ने महिलाओं से माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *