कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अमेरिका में घूसखोरी सहित अन्य मामले दर्ज होने के बाद अडानी समूह को बचाने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि भ्रष्टाचारी को बचाना देश के लिए ठीक नहीं है।
शनिवार को जिला अध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील परिसर के समीप स्थित तिराहे में एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने भ्रष्टाचार पर प्रहार करने की बात कही थी। लेकिन, अब तो भाजपा स्वयं ही भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। घूसखोरी सहित अन्य मामलों में संलिप्त अडानी को संरक्षण देकर भाजपा देश के साथ धोखा कर रही है। कहा कि एक भ्रष्टाचारी को संरक्षण देना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन करने वालों में वीरेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, रंजना रावत, मधु शर्मा, माया देवी, कुलवंत सिंह पुंडीर, मनोज रावत, संदीप रावत, कृपाल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, गब्बर सिंह रावत, जावेद, विनोद नेगी, धर्मेंद्र कुमार, दलीप नेगी, बलवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *