कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बांग्लादेश पर राजनैतिक दबाब बनाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ता सिम्मलचौड़ स्थित चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां पर उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों व केंद्र सरकार की राजनैतिक विफलता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की है। तत्पश्चात केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में बांग्लादेश अल्पसंख्यक हिंदुओं के नरसंहार के प्रमुख देश बन गया है, आए दिन हिंदुओं के साथ मारपीट व उनकी दुकानों व घरों से लूटपाट की जा रही है। हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को जलाया जा रहा है। गंभीर घटनाओं के बाद भी केंद्र सरकार बांग्लादेश पर राजनैतिक दबाव नहीं बना पा रही है, जो कि केंद्र सरकार के विफलता को दर्शाता है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने 1971 में भारत पाक युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद बांग्लादेश बनाया था। तत्कालीन समय में बांग्लादेश भारत का मित्र देश रहा। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर पौड़ी जनपद के प्रभारी जोत सिंह गुनसोला, प्रवीन रावत, बलवीर सिंह रावत, राजेंद्र शाह, रंजना रावत, सूरज प्रकाश, विजय नारायण सिंह, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, धर्मपाल सिंह, विजय रावत, सोनिया नेगी, पूजा देवी, गुड्डू चौहान, धीरेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *