रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love

अल्मोड़ा()। रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है और इसका सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर जनता महंगाई से परेशान है, वहीं केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। कांग्रेस आम जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। यदि गैस के दामों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो पार्टी को सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पांडेय, आनंद सिंह बगड़वाल, तारा चंद्र साह, दीप डांगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी, गोपाल सिंह चौहान, मनोज जोशी, गोविंद मेहरा, महिपाल राजपूत, शरद साह, दीपा साह, श्याम सिंह चौहान, पार्षद मुकेश कुमार, वैभव पांडेय, मनोज बिष्ट, दानिश खान, गोपाल भगत, कार्तिक साह, देव सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *