कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के साथ रुद्रपुर में पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गुरूवार को कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि बीते दिनों ऊधमसिंह नगर जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया था। जिस पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ बर्बरता की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *