कांग्र्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, सीएम का मांगा इस्तीफा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम है। भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
शनिवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं। अभी तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल पाया। देहरादून व हरिद्वार में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मशार कर दिया है। रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या दिखाता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कोलकाता की घटना पर दु:ख जता रहे हैं। कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। कहा कि सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर भी 14 साल की किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, नगर अध्यक्ष कांग्रेस भरत सिंह, यशोदा नेगी, शिवप्रसाद रतूड़ी, संजना गुजराल, सोनू, राहत हुसैन, सुमंत नेगी, मनमोहन, गणेश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *