पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन

Spread the love


अल्मोड़ा। पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विपुल कार्की, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिलाध्यक्ष अशुराज, प्रदेश महासचिव मोहन देवाली, दीपक कुमार, धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद, सूरज कुमार, प्रदीप बिष्ट, बाल विक्रम सिंह रावत, दिनेश नेगी, अशोक सिंह, अमर सिंह बिष्ट, रोहित रौतेला, गौरव वर्मा, अमित बिष्ट, विक्रम सिंह बिष्ट, संजीव सिंह कर्मियाल, पारितोष जोशी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *