कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Spread the love

बागेश्वर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने देहरादून में आंदोलित युवाओं के साथ हुए लाठीचार्ज की कठोर शब्दों में निंदा की है। शुक्रवार को वह एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के विरुद्घ नारेबाजी की। यहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं का शोषण किया है। उत्तराखंड राज्य भर्ती घोटाला का केंद्र बन गया है। बेरोजगारों को नौकरी के बजाए लाठी से पीटा जा रहा है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि युवाओं के साथ उनकी पार्टी है। वह सरकार की दमनकारी नीतियों को विरोध करेंगे। युवाओं पर डंडा चलाने वालों को भी समय आने पर सबक सीखाएंगे। विरोध और आंदोलन करना प्रत्येक भारतवासी का हक है। लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। ऐसी सरकार को उखाड़ देंकने का समय आ गया है। यहां पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, गोपा धपोला, गीता रावल, देवेंद्र परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, रमेश गोस्वामी, ललित बिष्ट, सुनील भंडारी, गोकुल परिहार, भीम कुमार, पवन परिहार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *