कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन

Spread the love

बागेश्वर। शामा जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर हिटलरशाही का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता कांडा पड़ाव में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पंचायतों के विकास विरोधी हैं। जिपं सदस्य की सदस्यता खत्म कर क्षेत्र का विकास रुक गया है। ऐसे विकास विरोधी सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। साथ ही सरकार पर तानशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है। इस मौके पर केवलानंद पांडेय, दीप कांडपाल, राजेंद्र राठौर, गंगा लाल वर्मा, मनोज राठौर, अजय साह जगाती, नवीन रौतेला, बबलू कांडपाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सिमकुना में भी पुतला दहन किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *