कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, घोटाले का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उद्यान विभाग में घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का दावा करने वाली भाजपा के कार्यकाल में लगातार घोटाले निकलकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने उद्यान मंत्री गणेश जोशी के इस्तीफे की भी मांग उठाई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने झंडाचौक में सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की शह में भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला किया गया। साथ ही फलदार पौधों की खरीद में गड़बडियां की गई। कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उत्तराखंड में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, सेवादल के महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, धर्मपाल सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *